‘पठान’ की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत से ये साफ हो गया है कि शाहरुख खान का स्टारडम अभी भी जिंदा है और वह अभी भी इस इंडस्ट्री के किंग खान हैं. फिल्म ‘पठान’ का टोटल कलेक्शन 500 करोड़ के पार पहुंच चुका है. वहीं, अगर इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह भी बुलेट की रफ्तार से भाग रहा है और हर रोज तकरीबन 100 करोड़ की ग्रोथ देखने मिली है.

कितना रहा फिल्म का पांचवे दिन का बिजनेस?

बता दें कि 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म को सबसे बड़ा एडवांटेज वीकेंड में मिला है. रविवार को फिल्म ने अपना अभी तक का सबसे ज्यादा बिजनेस किया है. भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने 65 से 70 करोड़ के आसपास कमाया हैं. लेकिन अगर बात इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो ये आंकड़ा 125 से 130 करोड़ रुपए के आसपास बताया जा रहा है. Read More – Cheese के बहुत ज्यादा सेवन से बचें, नहीं तो हो जाएंगे इस बीमारियों का शिकार …

फिल्म ने 5 दिन में कमा लिए 500 करोड़

एक रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार तक फिल्म का कलेक्शन 429 करोड़ हो गया था. रविवार के आंकड़े को जोड़कर देखा जाए, तो शाहरुख खान की फिल्म बहुत आराम से 500 करोड़ से ऊपर जा चुकी है. बता दें कि फिल्म सबसे ज्यादा कमाई मल्टीप्लेक्स चेन आयनॉक्स, पीवीआर और सिनेपोलिस के जरिए कर किया है. Read More – कैमरे के सामने फूट पड़ी राखी सावंत, कहा- मेरी कब्र में भी आओगे क्या …

पिछले चार दिनों का भारतीय बिजनेस

बता दें कि फिल्म का पिछले चार दिनों का भारत में बिजनेस में ‘पठान’ ने रिलीज डे पर ही 57 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया था. दूसरे दिन फिल्म ने 70 करोड़ रुपए कमाए और तीसरे दिन इसने 39 करोड़ 25 लाख रुपए का बिजनेस किया था. इसके बाद फिल्म के बिजनेस ने चौथे दिन फिर रफ्तार पकड़ी और 53 करोड़ रुपए कमा लिया.

Categorized in: