प्रशासन स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस ने खान नर्सिंग होम में दबिश देकर की कार्यवाही

मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी) । एमसीबी जिले की प्रमुख खान नर्सिंग होम मनेंद्रगढ़ में सोमवार को प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस ने दबिश देकर 2 साल से बिना लाइसेंस के संचालित की जा रही सोनोग्राफी मशीन कक्ष को सील करने की कार्यवाही की है । मामले में मिली जानकारी के अनुसार नवगठित जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में संचालित खान नर्सिंग होम मनेंद्रगढ़ शहर का सबसे बड़ा चिकित्सा के क्षेत्र में नर्सिंग होम है जहां पर सोनोग्राफी मशीन की सुविधा संचालित की जा रही थी ।खान नर्सिंग होम में संचालित सोनोग्राफी मशीन का लाइसेंस वर्ष 2020 तक था उसके बाद नवीनीकरण कराया जाना था लेकिन नवीनीकरण नहीं कराए जाने के कारण सोनोग्राफी मशीन के संचालन की वैधता समाप्त हो गई थी । प्रशासन के संज्ञान में उस समय आया जब खान नर्सिंग होम के द्वारा सोनोग्राफी मशीन के लाइसेंस की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की गई । सोमवार को प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस की टीम खान नर्सिंग होम पहुंची और पीसीपीएंडडीटी एक्ट के उल्लंघन को लेकर सोनोग्राफी मशीन कक्ष को सील करने की कार्यवाही की है । खान नर्सिंग होम में 2 साल से बिना लाइसेंस के सोनोग्राफी मशीन को संचालित किया जा रहा था ।

Categorized in: