दुर्ग । छत्तीसगढ़ में खुल्लम-खुल्ला बाइक की टंकी में बैठकर अश्लील हरकत करने के पहले मामले में पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े को पकड़ा है वहीँ बाइक के पीछे-पीछे चल रहे एक और प्रेमी जोड़े को भी गिरफ्तार किया है जो अश्लीलता फैला रहा जोड़े के दोस्त है। जो लड़की बाइक में उलटा बैठी थी वो अपने एक्स बॉयफ्रेंड को जलाने के लिए इस तरह की हरकत कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि जिस बाइक की टंकी पर लड़की को बैठाकर अश्लील हरकत कर रही थी वो बाइक चोरी की थी। लकड़ी को उलटा बिठाकर बाइक चला रहे लड़के ने राजनांदगांव से चोरी हुई डेढ़ लाख रूपए की बाइक को मात्रा 9,000 रूपए में खरीदा था।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में वायरल हुए वीडियो की तर्ज पर घूम रहे इन कपल का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुई थी । पुलिस ने इनको पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम बनाई और टीम ने सिविक सेंटर से लेकर भेलवा तालाब नेहरू नगर को जाने वाले मार्ग के 200 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाला। फुटेज में लड़के लड़की की पहचान हुई।

फुटेज में मिले एक्टिवा सीजी 07 सीएफ 0919 नंबर की जब पुलिस ने तलाश की तो वो जवाहर नगर में एक घर के बाहर खड़ी मिली। मकान में जाकर पूछताछ करने पर बताया गया कि दो लड़कियां किराये से रह रही हैं।
पूछताछ करने पर लड़कियों ने बताया कि वो एक्टिवा उनके दोस्त उदय सिंह और मोटर साइकिल दोस्त जावेद की है। वे लोग उसके साथ जयंती स्टेडियम जिम गए थे।
वहां से लौटते समय जावेद ने लड़की को बाइक की टंकी में बैठाकर घुमाया था। पुलिस ने उनके कब्जे से बाइक और एक्टिवा को जब्त कर लिया है।
पुलिस ने दोनों लड़के और लड़कियों के खिलाफ सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपी लड़के जावेद (27 साल) और दोनों लड़कियों को ग्लोब चौक पर बुलाया। एसपी ने सभी को चौक में ही जमकर फटकारा और पूछताछ की।
जावेद ने बताया कि वो शहर की पॉश कॉलोनी चौहान टाउन में रहता है। उसके पिता समीर अली की वैशाली नगर गुरुद्वारा के सामने फर्नीचर की दुकान है।
पुलिस ने उसे फटकारा कि इतने बड़े घर से होने के बाद भी इस तरह घटिया हरकत कर रहे हो। इतना ही नहीं उसकी रफ ड्राइविंग से दूसरे लोगों की जान भी जोखिम में डाल रहे हो।
पुलिस ने दोनों लड़कियों को भी जमकर फटकार लगाई। दोनों लड़कियां बाहर से यहां कॉलेज की पढ़ाई करने आई थीं और यहां किराए से रहती थीं।
पुलिस ने बताया कि जिस बाइक में जावेद लड़की को घुमा रहा था वो राजनांदगांव जिले की है। वहां से वो बाइक चोरी हो गई थी। चोरी करने वाले ने डेढ़ लाख की बाइक को जावेद को 9 हजार रुपए बेचा है।
इतने सस्ते में बाइक खरीदना यह साबित करता है कि उसने यह जानते हुए बाइक खरीदी की वो चोरी की बाइक है। जावेद ने रोते हुए एसपी को बताया कि वो बाइक उसकी नहीं उसके दोस्त की है।
उसने उससे चलाने के लिए मांगी थी। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।

Categorized in: