अंबिकापुर। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने शुक्रवार को शहर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा जहां-जहां भाजपा की सरकारें है वहां के अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हंै। अल्पसंख्यकों की आवाज को दबाया जा रहा है, उन पर अत्याचार किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार ही अल्पसंख्यकों की हितैषी है। उन्होंने कहा 2023 में चुनाव होना है। सभी कार्यकर्ता चुनावी मोड में हैं। हमने इस बार नारा दिया है अब की बार 80 पार।
उन्होंने कहा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में जाकर वहां संगठन को मजबूत करने की पहल की जा रही है, यह उनका 17 वां जिला है। सभी जिले में जिला अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति करनी है। ब्लॉक स्तर व बूथ लेवल तक टीम गठित करना है। चुनाव से पहले इस लक्ष्य को पूरा करना है। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार द्वारा जो भी योजनाएं अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही हैं इस दौरे के माध्यम से आम जन तक पहुंचाना प्राथमिकता में है। भूपेश सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। शिक्षा के लिए जीरो ब्याज दर पर रुपयेे मुहैया कराया जा रहा है। उर्दू शिक्षक की भर्ती के लिए चर्चा की जा रही है। प्रेस वार्ता के दौरान दानिश रफीक, नुरूल हक सहित अन्य उपस्थित थे।
भाजपा मुद्दा-नेता विहीन हुई
अमीन मेमन ने बस्तर के नारायणपुर में हालिया दिनों में घटित घटना को लेकर कहा वहां भाजपा के जिला अध्यक्ष द्वारा तोडफ़ोड़ की गई, उन पर एफआइआर दर्ज किया गया है। भाजपा मुद्दाविहीन ही नहीं नेता विहीन हो चुकी है। धर्मांतरण का सहारा लेकर भाजपा धर्म की राजनीति कर रही है। चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी जोश और उत्साह है।

Categorized in: