मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी) । नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 3 में हुए उपचुनाव में निर्वाचित पार्षद सपन महतो को शुक्रवार को एसडीएम मनेंद्रगढ़ अभिषेक कुमार आईएएस ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है । उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी सपन महतो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत कर पार्षद बने थे । लेकिन न्यायालयीन प्रक्रिया में उनका निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया गया था जिसके कारण वार्ड क्रमांक तीन में उपचुनाव कराया गया था जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सपन महतो ने वार्ड पार्षद के रूप में चुनाव जीता है । शुक्रवार को एसडीएम मनेंद्रगढ़ अभिषेक कुमार आईएएस ने नवनिर्वाचित पार्षद सपन महतो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है । इस दौरान मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, नगर पंचायत झगड़ाखांड अध्यक्ष रजनीश पांडे, उपाध्यक्ष सत्तार अली, सीएमओ इसहाक खान, पार्षद अनिल प्रजापति, अभय बड़ा, गिरधर जायसवाल, रवि जैन, अबरार अहमद, पप्पू हुसैन, मोहम्मद सईद, अजय जायसवाल, गोपाल गुप्ता, केडी, राजकुमार यादव, गोपाल यादव, शिव यादव, शगुफ्ता बख्श, रुकमणी खोबरागड़े, शोभना वर्मा, शुदधूलाल वर्मा, अमित पुरी सहित नगरपालिका के कर्मचारी अधिकारी व अन्य जन उपस्थित रहे ।

Categorized in: