बालोद – करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं उनकी बेटी और पड़ोसी महिला घायल हो गए हैं, जिनका उपचार स्थानीय आरोग्य अस्पताल में चल रहा है। घटना गुरुवार सुबह 10 बजे की है।

नगर के वार्ड क्रमांक-24 बस स्टैंड निवासी सचदेव प्रसाद की पत्नी अनिता प्रसाद (35) सुबह अपने घर पर काम कर रही थी, कयास लगाया जा रहा है कि कपड़े सुखाने तार पर रखी होगी, जिसमें विद्युत प्रवाह हो रहा था, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया।

मृतका की बेटी निधि प्रसाद (12) और पड़ोसी दिलेश्वरी (29) क़ा इलाज जारी है। फिलहाल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Categorized in: