जगदलपुर – जगदलपुर से रायपुर मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के तत्काल बाद मृतक को मेकाज के पीएम घर में रखवाया गया, वहीं युवक के परिजन की तलाश की जा रही है।

कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार की दोपहर को जगदलपुर से रायपुर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-30 आसना चौक के पास एक बाइक सवार आसना की ओर जा रहा था कि अचानक पीछे से आ रहे ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उठाकर मेकाज ले गए, वहीं मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है।

Categorized in: