मनेन्द़गढ़ – सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने आज गुरुवार को सुबह ग्राम पंचायत चैनपुर स्थित जेल के सामने बनी शोपीस पानी टंकी का निरीक्षण किया !
इस दौरान पीएचई के अधिकारियों व जेल विभाग के सहयक अधीक्षक उपस्थित रहे ! जेल के सामने स्थित पानी टंकी का निरीक्षण करने के दौरान पानी टंकी की स्थिति को देखकर विधायक श्री कमरों ने पीएचई के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि बिना पानी के इस तरह के पानी टंकी का निर्माण कर शासन के पैसे का दुरुपयोग किया गया है !

वहीं जेल की सुरक्षा को लेकर सहायक जेल अधीक्षक पर भी नाराजगी जताते हुए विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि बिना पानी के टंकी का निर्माण का क्या औचित्य है!

Categorized in: