मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी) । राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन द्वारा आयोजित भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को नगर पंचायत खोंगापानी से नगर पंचायत नई लेदरी तक भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो के नेतृत्व में राजीव भारत जोड़ो ग्राम यात्रा का का आगाज ।यात्रा के दौरान विधायक गुलाब कमरो व पदाधिकारीयों ने स्व. राजीव गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।
विधायक के नेतृत्व में निकाली गई राजीव भारत जोड़ो ग्राम यात्रा का का जगह -जगह जोरदार भव्य स्वागत किया गया ।राजीव भारत जोड़ो ग्राम यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, कांग्रेस कमेटी के विभिन्न प्रकोष्टो के पदाधिकारी व कांग्रेस के कार्यकर्तागण भारी संख्या में सम्मिलित हुए । यात्रा के उद्देश्य को लेकर विधायक गुलाब कमरों ने बताया कि यात्रा के माध्यम से गांव गांव में राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराना है ताकि शासन की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर तक बसे व्यक्ति को मिल सके वही आरक्षण विरोधी भाजपा की कार्यशैली को बेनकाब करना है ।

Categorized in: