मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी) । भरतपुर-सोनहत विधानसभा के अंतर्गत नगर पंचायत खोँगापानी के सैकड़ो युवाओं ने विधायक गुलाब कमरो की कार्यशैली व भूपेश सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर विधायक के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया । विधायक गुलाब कमरो ने कांग्रेस प्रतीक गमछा व माला पहनाकर स्वागत कर ससम्मान सभी युवाओं को कांग्रेस प्रवेश कराया । इस दौरान नव प्रवेशी युवाओं ने कांग्रेस पर अपना भरोसा जताते हुए कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में बनी है तथा जबसे भरतपुर सोनहत विधायक के रुप में गुलाब कमरों विधायक बने हैं तबसे पूरे विधानसभा क्षेत्र में चौतरफा विकास के कार्य हो रहे हैं । भाजपा शासन में 15 साल तक विकास के कार्य ठप पड़े हुए थे । छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार व विधायक गुलाब कमरों के कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है । अब वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करेंगे । वही विधायक गुलाब कमरों ने सैकड़ों युवाओं के कांग्रेस प्रवेश करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में कांग्रेस और मजबूत होगी ।

Categorized in: