ग्वालियर- दोस्त ने धोखे से एक युवती को रेस्ट हाउस बुलाया, फिर उसके साथ दुष्कर्म (Rape) की वारदात को अंजाम दिया। मामला ग्वालियर (Gwalior) का है। पीड़िता का आरोप है जब उसने विरोध किया तो आरोपी शादी का झांसा देकर दस वर्षों तक शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच पीड़िता एक बार गर्भवती भी हुई, लेकिन आरोपी ने महिला मित्र की सहायता से गर्भपात करा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
इंदरगंज थाना अंतर्गत छप्पर वाला पुल पर रहने वाली 26 साल की युवती ने पुलिस को बताया कि साल 2013 में डीडी नगर निवासी रोहित सिंह जादौन से उसकी दोस्ती हुई थी। एक बार रोहित ने उसे मिलने के लिए रेस्ट हाउस में बुलाया, जहां डरा धमकाकर रोहित ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी शादी का सपना दिखाकर उसका शोषण करता रहा।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने ‘सनातन विरोधियों’ का बहिष्कार की दिलाई शपथ: कांग्रेस बोली- किसी पार्टी का टूल न बने कथावाचक, बीजेपी MLA बोले- हम पर सवाल उठाने वाले तुम कौन ?
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी दस साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच एक बार वह गर्भवती भी हो गई, लेकिन आरोपी ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर उसका दवाओं की सहायता से गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि अब आरोपी शादी करने से इनकार कर रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी रोहित सिंह जादौन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Categorized in: