रायपुर- राजधानी रायपुर में हुए गैंगवार में दोहरे हत्याकांड के बाद हरकत में आई पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह से ही शहर के कई इलाकों में पुलिस ने सरप्राइज दबिश दी है। कई पुराने फरार हिस्ट्रीशीटर, निगरानी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस दबिश में दिलीप मिश्रा और मुकेश बनिया जैसे करीब 50 हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। शहर के सभी थाना इलाकों में सुबह से धरपकड़ अभियान जारी है।
जेल के सामने हत्या के आरोपित के भाई को मारा चाकू
मालूम हो कि राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र के दलदल सिवनी में सोमवार को हुए दोहरे हत्याकांड के बाद आरोपित त्रिशाल दुबे उर्फ प्रिंस के चचेरे भाई हर्षद पर जेल के सामने चाकू से हमला कर दिया गया। हमला करने का आरोपित दलदल सिवनी में हुए कांड का आरोपित युवराज सिंह है। उसे पुलिस खोज रही थी।
घटना बुधवार शाम लगभग साढ़े चार बजे की है। जेल के सामने हत्या के आरोपित त्रिशाल दुबे उर्फ प्रिंस के चचेरे भाई हर्षद दुबे की पीठ पर चाकू मारा गया। आरोपित युवक का पीछा कोर्ट परिसर से ही कर रहे थे। जेल के पास अकेला पाकर हमला कर दिया। गंज थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपित युवराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि घटना के दूसरे दिन पुलिस हत्याकांड में शामिल पांच बदमाशों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश के बाद हत्या के आरोपित त्रिशाल दुबे उर्फ प्रिंस, दीपक साहू, धनेंद्र साहू, पारसमणि साहू उर्फ बोडा और नागेश उर्फ लक्की गोस्वामी को पुलिस जेल दाखिल करने ले गई। इसी दौरान त्रिशाल से मिलने गए उसके चचेरे भाई हर्षत दुबे पर युवराज सिंह ने हमला कर दिया। युवराज सिंह दो पहिया वाहन में अपने साथियों के साथ आया था। चाकू के हमले हर्षद घायल हो गया। हर्षद भाई को सामान देने गया हुआ था।
छतीसगढ़ में 3000 जूनियर डाक्टर आज से हड़ताल पर, ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं होंगी प्रभावित
छतीसगढ़ में 3000 जूनियर डाक्टर आज से हड़ताल पर, ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं होंगी प्रभावित
यह भी पढ़ें
पंडरी थाने में युवराज सहित अन्य पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
हत्या का आरोपित गोकुल साहू अस्पताल में भर्ती है। उसकी रिपोर्ट पर दलदल सिवनी के युवराज सिंह, जीतू, सूरज चौरे और उसके साथियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। चाकूबाजी के मामले में दो युवकों की हत्या हुई थी। वहीं दूसरे पक्ष से एक युवक गोकुल साहू घायल है। उस पर प्राणघातक हमला किया गया है। पेट, पीठ, कमर में चाकू मार कर उसे घायल कर दिया गया।

Categorized in: