बिलासपुर— माइनिंग विभाग ने लगातार दूसरे दिन भी रेत घाट से जाने और आने वाले रास्तों को जेसीबी से खोदकर बन्द कर दिया है। माइनिंग विभाग के अनुसार गलत तरीके से रेत अवैध परिवहन के लिए बनाई गयी सड़कों को खोलकर नाली बना दिया गया है। साथ ही लगातार निगरानी भी किया जा रहा है। माइनिंग अधिकारी ने बताया कि आज टीम ने कार्रवाई कर सात ट्रैक्टर को रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया है।
माइनिंग विभाग ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन घाटों को जोड़ने वाले रास्तों को जेसीबी से खोदकर नाली बना दिया है। माइनिंग अधिकारी डॉ. डी.के मिश्रा ने बताया कि किसी भी सूरत में रेत का अवैध परिवहन नहीं करने दिया जाएगा। आज लमेर,लारीपारा घुटकू और मंगला घाट को जाने वाली सड़कों को तोड़ा गया है। गाड़ियों का परिहवन रोकने जगह जगह खोलकर गहरी नाली बनाया गया है। अब अरपा के अलावा अन्य स्थानों से अवैध उत्खनन रोकने अवैध सड़कों को खोदा जाएगा।

Categorized in: