जेबीसीसीआई की बैठक में सर्वसम्मति से एमजीबी 19 प्रतिशत हुआ फाइनल
वेद प्रकाश मिश्र
बिश्रामपुर। मंगलवार को जेबीसीसीआई की 8 वीं बैठक देर शाम संपन्न हुई। जिसमें काफी लंबी चर्चा के बाद प्रबंधन व यूनियन द्वारा 19 प्रतिशत एमजीबी पर सहमति बन सकी। हालांकि यूनियन पहले 24 प्रतिशत एमजीबी लेने के लिए सहमत हुई थी। इसके बाद सभी यूनियन की बैठक हुई और चार केंद्रीय नेताओं को चेयरमैन से बात करने के लिए जाने का निर्णय हुआ। यूनियन प्रतिनिधियों व चेयरमैन के मध्य लंबी बातचीत में 19 प्रतिशत का फैसला हुआ है, जिसकी अनुशंसा मंत्रालय में अनुमति हेतु भेजी जाएगी और कोयला मंत्री घोषणा करेंगे।आगामी बैठक में अन्य विषयों पर चर्चा होगी।
