बलरामपुर – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने पर जिला मुख्यालय बलरामपुर में दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी सह-सूचना शिविर का शुभारंभ नगर पालिका बलरामपुर की अध्यक्ष श्रीमती सुन्दरमणी मिंज, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव, वनमंडलाधिकारी श्री विवेकानन्द झा तथा विधायक प्रतिनिधि श्री विनोद तिवारी ने किया। छायाचित्र प्रदर्शनी सह-सूचना शिविर में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में किये गये विकास कार्यों से संबंधित उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को छायाचित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

Categorized in: