आरोपियों के कब्जे से 85 नग इंजेक्शन जब्त करने में पुलिस को मिली सफलता


गिरजा ठाकुर


अंबिकापुर। कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से 85 नग अवैध मन:प्रभावी नशीला इंजेक्शन बरामद करने में पुलिस सफल हुई है।पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर नशे को जड़ से मिटाने अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पुलिस को अवैध नशीला इंजेक्शन बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश करने की सूचना पुलिस को मिली।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मैरिन ड्राइव चौपाटी के पास एक संदेही को पकड़ा और पूछताछ की तो वह अपना नाम अमरजीत पुरी निवासी केदारपुर, प्रतापपुर नाका का होना बताया। आरोपी के कब्जे से झोला में रखे अलग-अलग नाम का 65 नग नशीला स्वापक एवं मन:प्रभावी औषधि मिला, जिसकी कीमत 20 हजार रुपये है। एक अन्य मामले में मौलवी बांध के पास दो संदेहियों को पकड़कर पुलिस पूछताछ की तो इन्होंने अपना नाम राजा झरिया और राजू यादव निवासी मिशन चौक बताया। तलाशी में इनके पास सफेद और पीले रंग के झोला में 10-10 अलग-अलग नाम का स्वापक एवं मन:प्रभावी इंजेक्शन मिला, जिसकी कुल कीमत छह हजार रुपये है। अवैध मादक पदार्थ नशीले इंजेक्शन लेकर घूमने के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने ग्राहक की तलाश करना स्वीकारा। कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी रूपेश नारंग, चौकी प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक सरफराज फिरदौसी, बस स्टैंड पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पांडेय, सहायक उप निरीक्षक विवेक पांडेय, प्रधान आरक्षक विजय रवि, आरक्षक जयदीप सिंह, रुपेश महंत, सत्येंद्र दुबे, बृजेश राय, विकास सिंह, कुंदन सिंह, शिव राजवाड़े, शाहबाज खान, विमल सिंह, इम्तियाज अली, चंचलेश सोनवानी, धीरज सिंह, इदरीश खान शामिल रहे।

Categorized in: