अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। बलरामपुर जिला के करौंधा थाना अंतर्गत छेड़छाड़ के मामलें में दो लोगों पर बिना किसी जांच के एफआईआर दर्ज कर लिया गया. जिसके बाद से करौंधा थाना प्रभारी पर इस कार्यवाही से सवाल खड़ा होने शुरू हो गये हैं. पुलिस के इस फर्जी एफआईआर के पीछे की कहानी कुछ और है जिसे जानते हुवे भी एफआईआर किया जाना अपराधीयों पर करौंधा पुलिस की सह नजर आ रहा हैं.

जानकरी के अनुसार इस फर्जी एफआईआर का खेल तबादले का आरोप लगाकर पेटी ठेकेदार अशोक गुप्ता को जनपद पंचायत परिसर में सार्वजनिक स्थान पर चप्पल से मारने के बाद से शुरू हुवा हैं. ठेकेदार पर तबादले का आरोप लगाते हुवे महिला सचिव के द्वारा चप्पल से पिटा गया. जब चप्पल से पीटे जाने पर ठेकेदार अशोक द्वारा कुसमी थाने में मामला दर्ज कराया गया तो महिला सचिव भी छेड़छाड़ का मामला लेकर कुसमी थाना पहुच गईं. आदिवासी समाज के साथ पहुची सचिव के आरोप पर ठेकेदार अशोक पर भी छेड़छाड़ का मामला दर्ज कुसमी थाने में किया गया. अगले दिन एक गांव की आदिवासी महिला सरपंच ने भी शिक्षक जितेंद्र गुप्ता पर छेड़छाड़ का मामला कुसमी थाना में दर्ज कराया. यह मामला करीब एक माह पूर्व का हैं. फिलहाल सभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

कुसमी थाना में शिक्षक जितेंद्र पर मामला दर्ज होने के बाद महिला सरपंच के घर मे आकर केश वापसी को लेकर कई प्रकार से धमकी मिली. महिला सरपंच ने शिक्षक के पिता विजय गुप्ता, चाचा हेवनचंद गुप्ता व जनपद सदस्य पत्नी रितु गुप्ता पर मारपीट व जान से मारने की धमकी सहित कई आरोप लगाते हुवे बीते दिनों थाना करौंधा में मामला दर्ज कराया. अब 14 जून को छेड़छाड़ का मामला बताकर एक महिला रोजगार सहायक के द्वारा महिला सरपंच पति कलिंदर राम व अशोक गुप्ता के भाई अंगद गुप्ता पर करौंधा पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों का हौसला बढ़ा दिया हैं. हालांकि पूरे मामलें की जांच कुसमी एसडीओपी मनोज तिर्की के द्वारा की जा रही हैं।

स्थानीय लोगों में चर्चा हैं कि मामलें में पुलिस के उच्च अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर फर्जी केश दर्ज कराने वालो पर कार्यवाही कठोर कार्यवाही करना चाहिए ताकि इस तरह का अनुशरण न किया जा सकें.

मामलें में सरपंच पति कलिंदर ने बताया कि वह 13 जून को ग्राम पंचायत सोनपुर के रोहिदास पारा में था. दिनभर कही नही गया हैं. जिसके साथ गाँव के उपसरपंच व पंच भी थें. साजिस के तहत फ़साने का प्रयास किया गया हैं

अंगद गुप्ता ने कहा हैं कि रंजिशवश मामला दर्ज कराया गया हैं. जबकि जिस दिनांक व समय घटना बताया जा रहा हैं उस समय अपने व्यापार के काम से जशपुर जिला के उकई – धनगुरी में था. वहां के लोगों से पूछा जा सकता हैं.

थाना प्रभारी करौंधा अवनीश श्रीवास से पूछे जाने पर उन्होंने कहा मामलें का जांच एसडीओपी सर कर रहें हैं। कुसमी एसडीओपी मनोज तिर्की ने कहा करौंधा थाना में मामला दर्ज किया गया हैं. एसटीएसी एक्ट होने के कारण मेरे द्वारा विवेचना किया जा रहा हैं. विवेचना के आधार पर आगे की कार्यवाही की जावेंगी.

Categorized in: