राजेन्द्र ठाकुर (राजू )बलरामपुर बलरामपुर। जिला मुख्यालय के चांदो चौक में बिजली विभाग द्वारा लगाया गया ट्रांसफार्मर राहगीरों के लिए मुसीबत बन सकता है। चांदो रोड एवं गौरव पथ से हजारों लोगों का आवागमन होता है। यहां ट्रांसफार्मर कुछ फीट की ऊंचाई पर है और अगल-बगल खुला तरंगित तार बिखरा है, जो कभी भी राहगीरों को अपने चपेट में ले सकता है। असुरक्षित ढंग से सड़क के किनारे लगाए गए ट्रांसफार्मर हादसों को न्यौता दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ठंड के दिन में कोहरा से कुछ भी स्पष्ट नहीं दिखता, ऐसे में खतरा और भी बढ़ जाता है। चौक होने के कारण दिन-रात आवागमन जारी रहता है। लोग खतरे के बीच से आना-जाना करते हैं। बरसात के दिनों में इन तारों से स्पार्किंग होना आम बात है, जिससे गीली जमीन पर करंट प्रवाहित होने का भय बना रहता है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी जाते हैं। कुछ वर्ष पूर्व करंट आने से दो गायों की मौत हो गई थी, इसके बाद भी बिजली विभाग ने किसी प्रकार की पहल नहीं की। अगर इस ट्रांसफार्मर को नहीं हटाया गया तो बड़ी घटना सामने आ सकती है।

Categorized in: