बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया एवं जिला शिक्षा अधिकारी एमसीबी से एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की व ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रमुख रूप से सीपीएस की चर्चा हुई साथ ही शिक्षकों से प्राप्त आवेदनों को दिया गया। जिस पर अधिकारीद्व्य ने यथाशीघ्र इस मामले के निराकरण की बात कही । ऐसे व्याख्याता जिनका आज तक नियमितीकरण नहीं हुआ है। इस संबंध में उनसे चर्चा कर संबंधित आवेदन देने पर उन्होंने बताया कि इससे संबंधित पत्र डीपीआई को भेज दिया गया है। अब उक्त मामले में डीपीआई से ही कार्य होना है जिसके लिए कार्यालय से भेजे गए दस्तावेज की प्रति लेकर डीपीआई से समन्वय बनाने हेतु जिलाध्यक्ष ने कहा। बैठक के दौरान चल रही पदोन्नति प्रक्रिया का भी अवलोकन किया गया। जिसमे 5 में से 4 विकासखंडों का सत्यापन कार्य पूर्ण हो चुका है, भरतपुर का सत्यापन भी पूर्ण होने को है। जिला शिक्षा अधिकारीद्वय ने आश्वस्त किया की जिले में प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के पदों पर शीघ्र ही पदोन्नति नियमानुसार होगी।

Categorized in: