अंबिकापुर. सरगुजा जिले में भी कोरोना पॉजिटिवों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। 9 जून की रात भी एक कोरोना पॉजिटिव छात्र अंबिकापुर में मिला है। वह पुणे से लौटा था और पेड क्वारेंटाइन सेंटर में क्वारेंटाइन था। गौरतलब है कि पिछले दो दिन में यहां 11 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें 8 लखनपुर व 3 अंबिकापुर के हैं। पिछले 24 दिन में अब तक सरगुजा जिले में 25 मरीज मिले हैं। हालांकि इनमें से 5 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
सरगुजा जिले के अंबिकापुर, मैनपाट, उदयपुर व लखनपुर में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। कुल संक्रमित मरीजों की सं या 25 पहुंच चुकी हैं, इनमें से 5 कोविड अस्पताल अंबिकापुर से स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, ऐसे में अब एक्टिव मरीजों की सं या 20 बची है। हैदराबाद से लौटी शिवधारी कॉलोनी निवासी महिला का इलाज रायपुर ए स में जबकि अन्य सभी का इलाज कोविड अस्पताल अंबिकापुर में जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार की रात अंबिकापुर के डीसी रोड निवासी 28 वर्षीय छात्र के कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि रायपुर से की गई है। छात्र 28 मई को महाराष्ट्र के पुणे से लौटा तथा शहर के मयूरा होटल स्थित पेड क्वारेंटाइन सेंटर में ठहरा हुआ था। छात्र के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य अमले में हडक़ंप मच गया। रात में ही अमला पेड क्वारेंटाइन सेंटर में पहुंच गया। इसके बाद युवक को एंबुलेंस से कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। गौरतलब है कि सरगुजा संभाग के कोरिया, जशपुर, बलरामपुर, सरगुजा व सूरजपुर जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 120 पार कर गया है।

२० और कोराना संक्रमित मरीजों ने जीता जंग
अंबिकापुर. सरगुजा संभाग में एक ओर कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं तो वहीं अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती २० कोरोना संक्रमितों को एक साथ स्वस्थ्य होने से राहत भरी खबर भी सामने आ रही है। अबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से लगातार संक्रमित मरीजों को स्वस्थ्य होने का सिलसिला जारी है। बुधवार को कोरिया जिले के एक महिला सहित १५ मरीज व बलरामपुर जिसे के ५ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक कुल ४३ मरीज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से स्वस्थ्य हो चुके हैं। अब तक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संभाग के १०४ कोरोना पॉजिटिव मरीज को भर्ती कराया जा चुका है। जिसमें ६१ मरीजो का अभी इलाज चल रहा है।
गौरतलब है कि सोमवार की देर रात सरगुजा जिले से एक साथ १० व मंगलवार की रात १ कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से जिले में हडक़ंप मच गया था। सभी संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे मरीजों की सं या कुल ८१ हो गई थी। १०० बिस्तर के कोविड-१९ अस्पताल में ८१ कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती होने से स्वास्थ्य विभाग में चिंता का विषय बना हुआ था। अगर इसी तरह संक्रमित मरीजों के आने का सिलसिला चलता रहा था इलाज मुहैया उपलब्ध कराने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी बीच संक्रमित मरीजों के भेजे गए सौंपल में २० संक्रमित मरीजों का रिपोर्ट निगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। सभी निगेटिव मरीजों को बुधवार की देर शाम संजीवनी १०८ से उनके घर तक छोड़ा गया।

कोरिया व बलरामपुर के हैं सभी मरीज
मेडिकल कॉलेज के कोविड-१९ अस्पताल में इलाज रत ८१ मरीजों में से २० मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जिसमें १५ मरीज कोरिया जिले के हैं। एक महिला सोनहत व एक मरीज चिरमिरी का है। वहीं ५ मरीज बलरामपुर जिले के हैं। सभी मरीजों को स्वास्थ्य होने पर सीएमएचओ पीएस सिसोदिया ने ने इसकी जानकारी बलरामपुर व कोरिया जिले के सीएमएचओ को दी। सभी मरीजों को बुधवार की शाम डिस्चार्ज कर दिया गया है। भी मरीजों का उत्साह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने ताली बजाकर बढ़ाया। इस दौरान मरीजों ने स्वास्थ्य कर्मचारियों का अभिवादन अपना सिर झुकाकर किया।

६१ मरीजों का चल रहा इलाज
मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में संभाग के कुल अब तक १०४ कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती कराया जा चुका है। जिसमें अब तक कुल ४३ मरीजों को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। शेष ६१ मरीजों का इलाज चल रहा है। जिसमें ३ वर्षीय बच्ची सहित १० महिलाएं शामिल हैं।

Categorized in: