राज्य में अब तक एक हजार करोड़ की लागत से सड़कों का हुआ निर्माण कार्य‘  

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ली लोक निर्माण विभाग के कार्याें की समीक्षा बैठक  

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन सड़कों का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क मरम्मत के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। अब तक राज्य में 1 हजार करोड़ रूपए की लागत से सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। अन्य सड़कों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सड़कों का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पैचवर्क वाली सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करें साथ ही खराब सड़कों की मरम्मत हेतु कलेक्टरों को मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि छत्तीसगढ़ रोड़ एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेव्हलपमेंट कार्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा दिसम्बर 2022 तक सड़क एवं पुल के 165 कार्य, मार्च 2023 तक 180 कार्य, जून 2023 तक 99 कार्य, जुलाई 2023 तक 39 कार्य समेत कुल 483 कार्याें को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।   

Categorized in: