अंबिकापुर। कोरिया जिले के छिंदडांड इलाके में गजबन्ध-राक्या के बीच आज प्रातः 5 बज कर 28 मिनट 23 सेकेंड भारतीय मानक समय पर 4.8 रिक्टर तीव्रता के भूकम्प की पुनरावृत्ति हुई है। लगभग एक महीने पूर्व भी इसी जगह भूकम्पीय झटके महसूस किए गए थे। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार यह भूकम्प सतह से 10 किमी की गहराई पर केंद्रित था जिसकी भौगोलिक अक्षांसीय स्थिति 23.33°उत्तरी अक्षांस और 82.58°पूर्वी देशांतर थी।
सरगुजा सम्भाग में पिछले दिनों आये भूकम्प
-11 जुलाई कोरिया जिला बैकुंठपुर 4.3 रिक्टर ,8.10 बजे प्रातः 23.36N 82.44E
-29 जुलाई कोरिया जिला बैकुंठपुर 4.6 रिक्टर 12.58 बजे रात
-4 अगस्त सूरजपुर जिला गंगोटी क्षेत्र 11.57 बजे दिन 3.0 रिक्टर 23.0N 82.8E

Categorized in: