पूर्व में कार्यालय में तालाबंदी की आ चुकी है नौब


बलरामपुर। लोक निर्माण विभाग संभाग रामानुजगंज के कार्यपालन अभियंता की विवादित कार्यशैली को लेकर कई बार सवाल उठे, लेकिन स्थिति यथावत है। इनकी शिकायत विभाग के उच्च अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक की गई है। नियम विरूद्ध राशि आहरण, मनचाहे ठेकेदार को गलत तरीके से टेंडर दिलाना, मनमाफिक टेंडर को निरस्त करना पुन: उसी टेंडर को चहेते ठेकेदार को दिलाने जैसे आरोप लगे हैं। ठेकेदारों के कहने पर उनके पसंद के बाबुओं के बीच कार्य विभाजन को लेकर कार्यालय में विवाद और झगड़े की स्थिति भी सामने आ चुकी है, कार्यालय में तालाबंदी तक की नौबत आ गई थी, जिस पर अधीक्षण अभियंता अंबिकापुर ने चेतवानी जारी कर मामले को संभाला था।


तत्कालीन बलरामपुर कलेक्टर कुन्दन कुमार भी यहां के अधिकारियों व कर्मचारियों की लगातार आ रही शिकायतों पर स्वयं जांच करने पहुंचे थे। पूरे दिन जांच के बाद उनकी कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन आहरण पर रोक भी लगाई थी। साथ ही कार्य की धीमी गति, गुणवत्ताविहीन कार्य तथा टेंडर में की जा ही गड़बड़ी को लेकर जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया एवं दस्तावेज संधारण में गड़बडिय़ों की जांच हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अुनभाग रामानुजगंज, कोषालय अधिकारी तथा कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग संभाग बलरामपुर की संयुक्त टीम का गठन किया था। कलेक्टर के निर्देश पर जांच दल द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर जांच की गई, जिस पर कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग रामानुजगंज के द्वारा की गई गड़बडिय़ां उजागर हुई हैंै।


दस साल से चल रहा आइटीआइ भवन निर्माण
जिले में लोक निर्माण विभाग के द्वारा जो भी कार्य कराए जा रहे हैं वे बेहद धीमी गति से चल रहे हैं। कुछ निर्माण कार्य तो ऐसे हैं जिनका कई साल से निर्माण कार्य चल रहा है, किंतु कब पूरा होगा यह सवालों के घेरे में है। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता भी खराब है। विभागीय अधिकारी द्वारा फोन नहीं उठाया जाता है। कार्यालय जाने पर कार्यपालन अभियंता के अंबिकापुर में रहने की बात सामने आती है। विभाग के मुख्य अभियंता एमएल उरांव का कहना है लोनिवि संभाग रामानुजगंज में टेंडर में गड़बड़ी को लेकर विधानसभा में भी प्रश्न हुआ था। निविदा प्रक्रिया में बरती गई अनियमितता को लेकर की गई शिकायत की जांच चल रही है।

Categorized in: