मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है सरगुजा भाजपा-ज्योति नंद दुबे

अंबिकापुर। भाजपा जिला सरगुजा के पदाधिकारियों की बैठक संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला संगठन प्रभारी ज्योति नंद दुबे के मुख्य आतिथ्य, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, सीतापुर विधानसभा प्रभारी राम लखन पैकरा, लुंड्रा विधानसभा प्रभारी शिवनाथ यादव के विशिष्ट आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।


बैठक में भाजपा जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे ने मंडल वार संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रमों हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी ज्योति नंद दुबे ने कहा पिछले सभी कार्यक्रमों को भाजपा जिला संगठन ने मिलकर सफलतापूर्वक प्रभावशाली ढंग से सफल किया है, आगे भी एकजुटता के साथ इस भ्रष्ट कांग्रेसी सरकार के खिलाफ संघर्ष करते रहेंगे तो आने वाले चुनाव में हम अवश्य सफल होंगे। उन्होंने कहा सरगुजा में जिला भाजपा सभी मोर्चा प्रकोष्ठ को साथ लेकर जिस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है उससे सफलता मिलना निश्चित है, सरगुजा के समर्पित एवं परिश्रमी कार्यकर्ताओं को उन्होंने साधुवाद दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि भाजपा जिला संगठन बूथ सशक्तिकरण का कार्य तेजी से कर रही है बूथ पर भी संगठनात्मक गतिविधियां संपन्न हो रही हंै जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में रेडी टू ईट कार्यक्रम के मध्यम से बड़ा अभियान भाजपा की रमन सरकार में चलाया गया था, जिसे भूपेश बघेल की सरकार ने महिला समूह से छीन कर बीज निगम को दे दिया, जिससे प्रदेश भर में हजारों महिलाएं बेरोजगार हो गई। आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा।

सीतापुर प्रभारी राम लखन पैकरा ने कहा कि भाजपा जैसा कहती है उससे अधिक करती है। द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बना कर आदिवासी व पिछड़ों का सम्मान करने वाली पार्टी केवल भाजपा है। लुंड्रा विधानसभा प्रभारी शिवनाथ यादव ने कहा कि प्रदेश संगठन के निर्देश पर पहले जिला बैठक फिर विधानसभा बैठक फिर मंडल बैठक करना तय हुआ है, पन्ना प्रमुख और पेज समिति बनाकर 10 नवंबर तक अनिवार्य रूप से जमा करना है। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह ने आगामी 11 नवंबर को बिलासपुर में होने वाले महिला मोर्चा के आंदोलन के संबंध में जानकारी दी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व विजय ने 16 अक्टूबर को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के अंबिकापुर आगमन की सूचना दी एवं उनके स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों का जिक्र किया। कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता एवं देवनाथ पैकरा ने तथा आभार प्रदर्शन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने किया।

Categorized in: