राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर/ बलरामपुर। बलरामपुर जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों के दुर्गा पंडालों में शारदीय नवरात्रि की नवमी पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। मुख्यालय के पुराने कलेक्ट्रेट चौक एवं शनि मंदिर के समीप पंडाल व मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्त सुबह से ही पहुंच रहे हैं और पूजार्चना कर हैं। श्री दुर्गा मंदिर के पुजारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कोरोना महामारी के कारण दो वर्षों से दुर्गा पूजा भव्य तरिके से नहीं मनाया जा रहा था, इस वर्ष दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। नवमीं के दिन हवन-पूजन में भी भक्त हिस्सा लिए, वहीं सुबह से ही भक्त कतारबद्ध होकर मां दुर्गा की पूजार्चना करते नजर आए।

Categorized in: