अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। जिला स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन विगत दिनों दिनांक 23 सितंबर 2022 को जिला बलरामपुर में ऑन लाईन आयोजित किया गया था। जिसमें सभी विकास खण्ड के चयनित प्रतिभागी जो ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित हुये थे. 

इस प्रतियोगिता के आयोजन में विभिन्न विधाओं जैसे मॉडल, सेमिनार, नाट्य प्रस्तुति, प्रश्न मंच इत्यादि में भाग लिये। इस प्रतियोगिता में विकासखंड कुसमी के शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय की कु.प्रियंका सिंह और कु. मंजू नाग की टीम ने प्रश्नमंच में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके लिए संस्था के प्राचार्य मानिकचंद गुप्ता ने छात्राओं और मार्गदर्शक शिक्षकों में से अजय गुप्ता , बी.आर.किंडो और श्रीमती सीमा भगत को बधाई दी तथा जोन स्तरीय होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। 

Categorized in: