सूरजपुर। शहर की सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए रविवार की देर रात जिले के पुलिस कप्तान रामकृष्ण साहू अचानक शहर में निकले और शहरी सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना। उन्होंने  रात्रि में कोतवाली थाना समेत अजाक, विश्रामपुर एवं पुलिस लाईन का आकस्मिक निरीक्षण किया और रात्रि गश्त की जानकारी ली। शहर की  सुरक्षा देखने सड़क पर निकले कप्तान ने आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारी व जवानों को सजगता के साथ रात्रि गश्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारियों को कहा कि रात्रि के वख्त विपरित परिस्थिति अथवा घटना-दुर्घटना होने पर रिस्पांश टाईप में पुलिस मौके पर पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रात के समय में आने वाले पीड़ितों की हरसंभव मदद करें, उन्होंने रात्रि गश्त पर विशेष जोर दिया। महिलाओं, बच्चों, वृद्धजन एवं समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशील रहते हुए उनकी शिकायतों पर तत्काल विधि संगत कार्रवाई करते हुए उन्हें राहत दिए जाने, इस व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने कहा। पुलिस थानों में किसी भी शिकायत अथवा घटना की जांच निष्पक्ष एवं पारदर्शीता के साथ किए जाए। औचक निरीक्षण करने निकले पुलिस अधीक्षक द्धारा कहीं भी रात्रि गश्त में कोई कमी नहीं पाई और जवानों को रात्रि गश्त पूर्ण निष्ठा व सजगता से करने हेतु उनका मनोबल बढ़ाया।

0 रात्रि गश्त में लापरवाही, थाना प्रभारी होंगे जिम्मेदार

सभी थाना-चौकी प्रभारियों को राउंड द क्लॉक रात्रि गश्त करने, रात में अधिकारी व जवानों को ड्यूटी पर लगाने की जवाबदेही थाना प्रभारी की है। रात्रि गश्त में लापरवाही हुई, तो सीधे तौर पर थाना-चौकी प्रभारी जिम्मेवार होंगे। पुलिस अधीक्षक ने रात्रि में आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए लगातार रात्रि गश्त तेज करने का निर्देश दिया।

0 लापरवाह जवानों को किया जाएगा दंडित

पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की सजगता को परखने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार की रात्रि में जिले के थाना-चौकी व पुलिस लाईन में चेक रोल कॉल किया गया। चेक रोल कॉल बजने के बाद थाना एवं थाना परिसर के आसपास रहने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सजगता के साथ तत्परतापूर्वक फौरन थाने पहुंचे। परंतु कई ऐसे भी जवान रहे जिनकी सेहद पर चेक रोल कॉल बजने का कोई असर नहीं हुआ और अपने स्वभाव के अनुरूप ही वे अपने मे मस्त रहे। अब कप्तान ने उन लापरवाह जवानों को दंडित करने की बात कही है।

Categorized in: