कुसमी-विकास खंड कुसमी में शतरंज गतिविधियों के संचालन हेतु ब्लाँक चेस कमीटी का गठन किया गया है। बलरामपुर जिला शतरंज संघ द्वारा पाँच सदस्यीय चेस कमीटी को दायित्व दिया गया है। ज्ञान प्रकाश बड़ा अध्यक्ष, चन्द्रशेखर राठौर उपाध्यक्ष, दिलीप राम सचिव, मो नईम सहसचिव और मुकेश यादव कोषाध्यक्ष चुने गये हैं। मार्गदर्शक सदस्य राजेन्द्र भगत एवं संरक्षक माणिकचंद गुप्ता,राकेश भारती तथा अम्बिकेश गुप्ता मानोनीत किये गये हैं। बलरामपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष हरीश मिश्रा, सचिव सरोज वैष्णव,चेस इन स्कूल के संयोजक परशुराम शास्त्री तथा अविनाश मिश्र ने नवगठित टीम को बधाई दी है।

Categorized in: