मनेंद्रगढ़ शहर में सीएम के रोड शो के दौरान स्वागत करने हेतु चयनित स्थानों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

मनेन्द्रगढ़ । कोरिया जिला से अलग होकर बनाए गए नवगठित जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के लोकार्पण को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मनेन्द्रगढ़ आगमन के परिपेक्ष में कोरिया कलेक्टर कुलदीप शर्मा जिला स्तर के समस्त विभागों के अधिकारियों व कोरिया पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के साथ शनिवार को मनेंद्रगढ़ पहुंचकर नवगठित जिला एमसीबी के नवीन कलेक्टर कार्यालय एवं एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया । कलेक्टर कुलदीप शर्मा सबसे पहले नया जिला एमसीबी के कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने लोकार्पण की अंतिम तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया । इसके पश्चात कलेक्टर श्री शर्मा एसपी कार्यालय पहुंचे वहां पर भी उन्होंने कार्यालय के लोकार्पण की अंतिम तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया । नवीन कलेक्टर कार्यालय एवं एसपी कार्यालय के लोकार्पण की अंतिम तैयारियों का जायजा लेने के पश्चात कलेक्टर कुलदीप शर्मा बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान पहुंचे जहां पर आम सभा की तैयारियों की व्यवस्था का जायजा लिया । हाईस्कूल मैदान में मुख्यमंत्री की सभा को लेकर मनेंद्रगढ़ की इतिहास में पहली बार भव्य और बड़ा डोम लगाया गया है जिसको लेकर कलेक्टर ने निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया । कलेक्टर श्री शर्मा ने जिला कलेक्टोरेट एवं एसपी कार्यालय के कार्य को शीघ्र गुणवत्तापूर्ण के साथ पूरा करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। आम सभा हेतु मंच एवं नागरिकों की बैठने की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

हेलीपैड व रोड शो रूट का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने एसपी त्रिलोक बंसल सहित जिला स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ नया एमसीबी जिला के लोकार्पण अवसर पर उतरने वाले मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर हेतु बनाए गए हेलीपेड का निरीक्षण कर जायजा किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नया जिला एमसीबी कार्यालय का लोकार्पण करने के पश्चात मनेंद्रगढ़ शहर में रोड शो करने का कार्यक्रम है । मनेंद्रगढ़ शहर में शहर वासियों के द्वारा जगह जगह भव्य स्वागत किया जाएगा जिसके लिए रोड शो रूट निर्धारित किया गया है निर्धारित रूट का कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिया। इस अवसर पर ओएसडी पीएस ध्रुव, ओएसडी पुलिस टी आर कोशिमा, जिला पंचायत सीईओ श्री दुदावत, एसडीएम मनेन्द्रगढ़ नयनतारा सिंह तोमर, जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ सीईओ श्री साहू, एसडीओपी राकेश कुर्रे, नगर निरीक्षक सचिन सिंह सहित जिला स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

लेदरी गेस्ट हाउस में अधिकारियों की कलेक्टर ने ली बैठक

नवगठित जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के लोकार्पण कार्यक्रम की समस्त तैयारियों की जायजा व निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिला स्तर के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की नई लेदरी स्थित एसईसीएल हसदेव गेस्ट हाउस के सभाकक्ष में बैठक ली और कार्यक्रम के सफल आयोजन व कार्यक्रम की तैयारी के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

Categorized in: