बैकुंठपुर। हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देश में घटना के 24 घण्टे के अन्दर मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने यह सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों का नाम फिरोज अन्सारी पिता शमीम अन्सारी उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड न0 12 मस्जिद लाई चरचा थाना कोरिया गोपी केंवट पिता राम दयाल केवट उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड न0 05 मौहारपारा थाना मनेन्द्रगढ  निवासी है। आरोपियों से जप्त मशरूका चांदी का मुकुट कीमत 9 हजार रूपये जप्त किया गया है। जानकारी के अनुसार 01 सितम्बर को प्रार्थी नरेन्द्र जायसवाल पिता स्व० दयाशंकर जायसवाल उम्र 60 वर्ष निवासी वार्ड न. 14 मनेन्द्रगढ का थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया। कि दिनांक 31.08.2022 के दरम्यानी दिन भगवान हनुमान जी का दर्शन करने मंदिर गये तो देखे की भगवान हनुमान जी के सिर में लगा चांदी का मुकुट नही था। आस पास मंदिर के बाहर पता तलाश किये नही मिला कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गये। रिपोर्ट पर थाना मनेन्द्रगढ़ में अपराध क्रमांक 326 / 2022 धारा 454,380, भा0द0वि0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तत्काल उक्त घटना से पुलिस अधीक्षक  त्रिलोक बंसल को अवगत कराया गया व उनके निर्देशन में मुखबीर सक्रिय किये गये। मुखबीर के बताये अनुसार थाना मनेन्द्रगढ़ टीम द्वारा आरोपी फिरोज अन्सारी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर भगवान हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करना बताये और चोरी किये गये मुकुट को मौहारपारा के गोपी केवट को दिया है। बताने पर आरोपी गोपी केवट से चांदी का मुकुट बरामद कर जप्त किया गया । आरोपियो का कृत्य धारा का अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक आर एन गुप्ता प्रधान आरक्षक इस्ताक खान, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, शम्भू यादव, राकेश शर्मा एवं विनित सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Categorized in: