मिस-मिसेज यूनिवर्स, वल्र्ड एशिया और इंडिया इंटरनेशनल का सफल आयोजन

अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर ब्लॉक की शिक्षिका प्रतिमा सिंह पति स्व. डॉ.नरेंद्र प्रताप सिंह ने मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का खिताब हासिल किया। उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों का संपादन करते हुए न सिर्फ अपने स्कूल व सरगुजा संभाग का बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन किया है। प्रतिमा सिंह छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ, विकासखंड प्रतापपुर की महिला प्रकोष्ठ की ब्लॉक अध्यक्ष भी हैं। इनके द्वारा समाज सेवा संस्था श्रुति फाउंडेशन के नाम से गरीब बच्चियों को कपड़े, कॉपी, पेन का आदि का वितरण किया जाता है। वे संस्था की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बच्चों को तालीम देने के साथ ही सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी एक अलग छवि बनाई है। इसके पूर्व वे मिसेज सरगुजा रनर अप, मिसेज छत्तीसगढ रनर अप, मिसेज इंडिया की विजेता रह चुकी हैं। मिसेज इंडिया इंक जोनल क्वालीफायर के लिए भी उनका चयन हुआ था। यह प्रतियोगिता थाईलैंड में 2019 में होना था, परंतु कोरोनाकाल के कारण तिथि आगे बढ़ती गई, अंतत: यह प्रतियोगिता 19 अगस्त 2022 को थाईलैंड के पटाया शहर में हुई जिसमें उन्होंने मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2022 का खिताब हासिल किया।


स्वर्गीय पति को समर्पित किया सम्मान
शिक्षिका प्रतिमा सिंह समाज सेवा का कार्य अपने पति स्व. डॉ.नरेन्द्र प्रताप सिंह के कार्यों से प्रभावित होकर करते आ रही हैं। उनमें स्कूली बच्चों को आगे बढ़ाने की ऐसी सोच है, जिससे कल के बेहतर भविष्य के रूप में उनकी एक अलग पहचान बने। बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाने का निरंतर प्रयास प्रतिमा सिंह के द्वारा किया जा रहा है। साथ ही समाज को एक नई दिशा देने, लोगों से जुड़ाव व समाज के विकास का भी बीड़ा उन्होंने उठाया है। प्रतिमा सिंह ने इस उपलब्धि को अपने स्वर्गीय पति डॉ.नरेंद्र प्रताप सिंह को सम्मान सहित समर्पित किया है। साथ ही स्वजनों, मित्रों और सहकर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित किया है, जिनका हर मोड़ पर उन्हें मार्गदर्शन और सहयोग मिल रहा है।

Categorized in: