भैयाथान- (दीपक गुप्ता) झिलमिली भैयाथान के थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह गत शुक्रवार को सूरजपुर जिले के सीमावर्ती बड़सरा स्थिति चेक पोस्ट पहुचे थे उन्होंने वाहन चालकों एवं सहयात्रियों को मास्क लगाने की समझाईश दी बिना जारी पास के यात्रा करने वालों को बड़सरा स्थित चेक पोस्ट से वापस कराया इस दौरान थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह , एसआई लवकुश राजवाड़े चेक पोस्ट पर तैनात आरक्षक अवधेश पैकरा , अमित सिंह , नगर सैनिक नरेंद्र मराबी सचिव सनोहर सिंह , स्वास्थ्य विभाग से आरएचओ विपिन शुक्ला उपस्थित रहे। पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग निभा रहा अपनी अहम भूमिका पुलिस प्रशासन के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग भी अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।

इस संबंध मे चेक पोस्ट पर तैनात स्वास्थ्य विभाग के आरएचओ विपिन शुक्ला ने छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन को बताया की जो रेड जोन से आकर सूरजपुर जिले मे रुक रहे है उन्हे फैशलिटी कोरनटाईन सेंटर बसदेई व ओरेंज जोन से आने वालो को बंजा भेजा जा रहा है तथा ग्रीन जोन से आने वालो को होम कोरनटाईन किया जा रहा है चेक पोस्ट बड़सरा से गुजरने वाले लोगों की चेक पोस्ट पर तैनात स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा थर्मल स्कैनिंग की जा रही है।

Categorized in: