विधायक ने लाल चंदन पौधे का रोपण कर कृष्ण कुंज योजना का किया शुभारंभ

मनेन्द्रगढ़ । श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ शहर के आमाखेरवा स्थित कृष्ण कुंज में भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना की और इसका लोकार्पण किया। जन्माष्टमी के पर्व पर विधायक ने मनेन्द्रगढ़ के ’कृष्ण-कुंज’ में लाल चंदन का पौधा रोपण कर कृष्ण कुंज योजना का शुभारंभ किया। मनेन्द्रगढ़ के आमाखेरवा में बनाये गए कृष्ण कुंज के एक एकड़ में 480 पौधे बरगद, पीपल, कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व व जीवनोपयोगी आम, इमली, बेर, गंगा इमली, जामुन, शहतूत, तेंदू ,चिरौंजी के पौधे भी लगाए गए हैं।आज प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 162 स्थानों के कृष्ण कुंज में पौधारोपण – वृक्षारोपण किया गया है। विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि कृष्ण कुंज को जन-जन से जोड़ने, सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए ‘कृष्ण-कुंज’ नाम दिया गया है। विधायक ने कहा कि
छत्तीसगढ़ में हमने गौपालन का कार्य शुरू किया है, गांव और शहर में गौठान बना रहे हैं। गोबर और गौमूत्र खरीदने का कार्य भी कर रहे हैं। गौमाता की सेवा के साथ स्वच्छता का कार्य भी सरकार कर रही है। आने वाली पीढ़ी को वृक्षों के सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यावरणीय मूल्यों से परिचित कराने मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य के सभी नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज बनाये गये हैं जहां सांस्कृतिक महत्व के पौधों के साथ ही साथ औषधीय पौधों का भी रोपण किया गया। इस दौरान विधायक डॉ विनय जायसवाल, महापौर कंचन जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, ओएसडी पीएस ध्रुव, ओएसडी पुलिस टीआर कोशिमा, वन मंडल अधिकारी लोकनाथ पटेल सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने लालचंदन, दहिमन, पीपल, कदम्ब, नीम, आम, गंगा बेर, आंवला, सहित अन्य पौधे लगाये।नगरीय क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण कर वृक्षों के संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं वृक्षों के महत्व से जनसामान्य को परिचित कराने के लिए शासन द्वारा कृष्ण कुंज की पहल की गई है। इस अवसर पर एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर, तहसीलदार श्रीकांत पांडे, पार्षद अनिल प्रजापति, अभय बड़ा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शुद्धू लाल वर्मा सहित एसईसीएल के अधिकारी एवं वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी व गणमान्य जन उपस्थित रहे ।

Categorized in: