आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी की रोड की कनेक्टिविटी नहीं होने, टॉयलेट गंदा होने और साफ-सफाई नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सीडीपीओ का वेतन रोकने तथा सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात जल जीवन मिशन के तहत बने नल-जल योजना की पानी टंकी का कलेक्टर ने निरीक्षण किया। ग्रामवासियों ने नवीन आंगनबाड़ी केंद्र की मांग की, जिसमें कलेक्टर ने सर्वे कराकर आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत कराने के निर्देश दिए। छात्रावास अधीक्षिका व सुरक्षा गार्ड को नोटिस जारी कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर तहसीलदार अंबिकापुर भूषण सिंह मंडावी ने सोमवार को देर शाम कन्या शिक्षा परिसर अंबिकापुर में स्थित शासकीय आदर्श कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान छात्रावास में ड्यूटीरत दोनों गार्ड अनुपस्थित मिले, इन्हें नोटिस जारी किया गया। साथ ही गार्ड की अनुपस्थिति के संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचित नहीं करने के कारण छात्रावास अधीक्षिका को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तहसीलदार ने बताया कि आदर्श कन्या छात्रावास अंबिकापुर में निरीक्षण के दौरान 225 छात्रों में से 183 छात्र उपस्थित थे। आदर्श कन्या छात्रावास जिले का अग्रणी आवासीय शिक्षा संस्थान है। शाला परिसर का साफ-सफाई संतोषजनक नहीं थी। वॉटर कूलर का फिल्टर खराब था। परिसर में सफाई और वॉटर कूलर के सुधार के लिये आवश्यक निर्देश दिए गए। पटवारी को कुल रकबा व बोए गए फसल की नहीं थी जानकारी, बिफरे कमिश्नर मनरेगा के कार्य शुरु करने व तहसीलदार, पटवारी को मुख्यालय में रहने के निर्देश फोटो- मुख्य सचिव अमिताभ जैन के निर्देश पर सरगुजा कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र ने मंगलवार को सरगुजा जिले के लुंड्रा तहसील व बलरामपुर जिले के अल्प वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा कर जायजा लिया। उन्होंने स्वयं खेत पहुंचकर फसल व वर्षा की स्थिति का अवलोकन किया और अधिकारियों को किसानों को राहत देने अल्प वर्षा का नजरी आंकलन करने के निर्देश दिए। इस दौरान लुंड्रा तहसील के ग्राम अमड़ी स्थित सामुदायिक भवन में किसानों की समस्याएं सुनी। उन्होंने पटवारी द्वारा कुल रकबा व बोए गए फसल की जानकारी नहीं रखने पर फटकार लगाते हुए फसल व वर्षा की पूरी जानकारी रखने व मुख्यालय में ही रहने के निर्देश दिए। साथ ही तहसीलदार को भी मुख्यालय में रहने कहा। कमिश्नर ने किसानों से वर्षा एवं फसल की स्थिति तथा मौसमी बीमारी के बारे में पूछताछ की। किसानों ने बताया कि वर्षा नहीं होने पर खेती मुश्किल से 30 प्रतिशत ही हुआ है। मक्का व अन्य फसलों में बीमारी भी फैल रहा है। साथ ही सर्दी-खांसी जैसी मौसमी बीमारी की शिकायत है। कमिश्नर ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार किसानों को राहत देने हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने किसानों से कहा कि अभी खेती-किसानी के काम कम हो रहे हंै। इस स्थिति में मनरेगा का कार्य भी करें ताकि घरेलू खर्च के लिए हाथ में पैसा रहे। उन्होंने जनपद सीईओ और पीओ को मनरेगा के तहत तालाब गहरीकरण व डबरी निर्माण कार्य ज्यादा से ज्यादा स्वीकृत कराने और जो कार्य स्वीकृत हो गए हैं उन्हें शीघ्र शुरू कराने कहा। उन्होंने लुंड्रा तहसील के ग्राम पंचायत कर्रा में चौपाल लगाकर किसानों व ग्रामीणों की समस्या सुनी। कर्रा ग्राम पंचायत के नजदीक ही करीब 100 एकड़ रिक्त पड़े शासकीय जमीन को नर्सरी के रूप में विकसित करने तथा फलदार पौधे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल के पास निर्मित तालाब की गहरीकरण करने व वर्षा का जल तालाब में पहुंचने के लिए नाली बनाने के निर्देश दिए। खेत के आस-पास फैले गाजर घास तथा पुटुश की झाड़ी को श्रमदान के माध्यम से सफाई कराने कहा। इस दौरान लुंड्रा जनपद अध्यक्ष गंगा प्रसाद, उपायुक्त विकास महावीर राम, एसडीएम आरएस ठाकुर, जनपद सीईओ प्रवीण भगत उपस्थित थे।

Categorized in: