0 मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले के स्कूलों में सक्रिय है विभाग

सूरजपुर। जिले में भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रामानुजनगर के ग्राम सुमेरपुर में स्कूली बच्चों ने कहा था कि हमारे स्कूल में शिक्षक नहीं आते है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने जिला शिक्षा अधिकारी को विशेष निर्देश देते हुए कहा है कि जिले के सभी स्कूलों में शिक्षक समय पर उपस्थित होकर ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निवर्हन करें। कोरोना काल के दौरान बच्चों की पढ़ाई बहुत प्रभावित हुआ थी। अभी कोरोना से राहत है तो ऐसे समय में बच्चों की शिक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बरदास्त नहीं की जाएगी।  इसी तारतम्य में जिला शिक्षा अधिकारी शिक्षकों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 15 जुलाई को विकासखण्ड प्रतापपुर अंतर्गत विकासखंड शिक्षा अधिकारी  मुन्नू सिंह धुर्वे द्वारा स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में  महेन्द्र प्रसाद मराबी, प्रभारी प्रधान पाठक, प्रा० शा० खजुरी,  प्रशन्न राम पैकरा, सहायक शिक्षक  प्रा०शा० कोडाकुपारा बैकोना,  छत्रु सिंह सहायक शिक्षक  प्रा०शा० कोडाकुपारा बैकोना,  अरूण कुमार बड़ा, व्याख्याता, हाई स्कूल बैकोना, प्रभुराम सहायक शिक्षका उ.मा.वि. हरिहरपुर,  रजनीकांत सहायक शिक्षक विज्ञान उमावि डांडकरवा, श्रीमती प्रियंका राजवाड़े, हाई स्कूल मानपुर, विकासखण्ड भैयाथान अंतर्गत विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में धरम सिंह सहायक शिक्षक (एल.बी.) प्रा.शा. मंठापानी, विकासखण्ड ओड़गी अंतर्गत विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव प्रताप सिंह परिहार द्वारा स्कूलों का निरीक्षण किया गया। उनके निरीक्षण में विमल कुजूर शिक्षक (एल.बी) मा०शा0 कोलपारा, विकासखंड रामानुजनगर अंतर्गत विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा निम्न स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में  कुलेश्वर नेताम, सहायक शिक्षक प्रा.शा. सागरपुर अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों को कारण बताओ पत्र जारी करते हुऐ जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर विभाग द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Categorized in: