पानी की समस्या से निजात दिलाने संजीदा हुए नगर निगम आयुक्त, खुद घर-घर जाकर कर रहे नल कनेक्शन का निरीक्षण
अंबिकापुर। नगर निगम आयुक्त विजय दयाराम के.अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर काफी संजीदा नजर आ रहे हैं। उनके द्वारा खुद कई गली, मोहल्ले में जाकर लोगों से बातचीत कर नगर निगम के नल कनेक्शन का निरीक्षण किया गया। यहां लोगों ने नगर निगम द्वारा दिए जा रहे नल कलेक्शन से पानी की समस्या से निजात मिलने की जानकारी दी। निगम आयुक्त घर-घर जाकर लोगो से पेयजल की सुविधा से रूबरू हुए। नगर निगम आयुक्त की अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा देख लोगों ने उनसे खुलकर बात की। दरअसल निगम आयुक्त 12 जून को सत्तीपारा पंचदेव मंदिर के पास घर में लगे नल कनेक्शन का निरीक्षण करने निकले थे। निरीक्षण के दौरान रामेश्वर सिंह बघेल के द्वारा बताया गया कि उनके यहाँ पहले से बोरवेल है किन्तु उसमें पानी कम आ रहा है, जिससे पानी की दिक्कत हो रही थी। इसलिये उन्होंने 03 दिन पहले नगर निगम से नया नल कनेक्शन लिया है। निगम द्वारा उन्हें तत्काल नल कनेक्शन प्रदान किया गया। उक्त नल से साफ और पर्याप्त पानी आ रहा है। ममता शुक्ला के घर पर पहुँचने पर उनके द्वारा बताया गया कि उनके घर में पानी की काफी समस्या थी। वे बगल के घर से पाइप के द्वारा पानी भरा करती थी, इसलिए उन्होंने नगर निगम में नल कनेक्शन हेतु आवेदन किया और नगर निगम द्वारा लगाए गए नल कनेक्शन से उनके घर में पर्याप्त एवं साफ पानी आ रहा है।पानी की समस्या से उन्हें निजात मिली है। सत्तीपारा की ही ललीता दास एवं ममता दास ने घर में पानी की समस्या हेतु नगर निगम से नया नल कनेक्शन लिया है, तब से पानी की दिक्कत कम हो गई है।
इसके बाद आयुक्त, नगर पालिक निगम के द्वारा ट्रान्सपोर्टनगर, पचपेढ़ी, बहेरापारा का निरीक्षण किए। वहां के रहवासियों ने बताया कि पचपेढ़ी में पूर्व में पानी की काफी समस्या थी। वे कुओं एवं हैंडपंप से पानी लिया करते थे। नगर निगम द्वारा बिछाए गए पाइप लाइन के कारण हर घर में नल कनेक्शन लेने हेतु आवेदन किया जा रहा है, जिससे वे खुश नजर आए। पचपेढ़ी, बहेरापारा निवासी सुकार मिंज ने बताया की पचपेढ़ी में कई वर्षों से पानी नहीं होने के कारण काफी परेशानी हो रही थी। 06 दिन पहले नगर निगम द्वारा पचपेढी, बहेरापारा के घरो में नया नल कनेक्शन दिया गया है, जिससे हर घर में साफ एवं पर्याप्त मात्रा में लोगो को पानी मिल रहा है। निरीक्षण के दौरान पचपेढी निवासी मुन्ना मिंज, सुजन किस्पोट्टा, बलकी किस्पोट्टा एवं नगर निगम के उप अभियंता प्रशान्त खुल्लर, अमृत मिशन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Categorized in: