राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर/बलरामपुर जिले के मोरन चौक से 9 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ वाड्रफनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बलरामपुर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि वाड्रफनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी के द्वारा ब्राउन शुगर के लिए ग्राहक की तलाश की जा रही है जिस पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर मोरन चौक पर आरोपी की घेराबंदी की गई घेराबंदी कर जांच के दौरान आरोपी रामलला दुबे उम्र 57 वर्ष के पास से 9 ग्राम ब्राउन शुगर पांच हजार नगद एक मोटरसाइकिल जप्त किया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने उत्तर प्रदेश से ब्राउन शुगर लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की बात कही है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल दाखिल कर दिया है।

Categorized in: