सूरजपुर। जिले में जिला पंचायत सीईओ राहुल देव के रूप में एक और विकेट गिरा है। प्रतापपुर विधान सभा के मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जहां डीएफओ व पूर्व प्रभारी डीएफओ सहित रेंजर पर कारवाई की गई थी। वहीं मुख्यमंत्री के सूरजपुर दौरे के दौरान रविवार को ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ व जिले के अन्य अधिकारियों पर काम के एवज में 10 परसेंट कमीशन लेने की शिकायत की थी जिसको मुख्य मंत्री ने ग्रामीणों को कार्यवाही का भरोसा दिलाया था। जिसके बाद सोमवार को जिला पंचायत सीईओ राहुल देव गुप्ता को सूरजपुर से विदा कर दिया गया है। उनकी जगह पर जांजगीर चांपा में पदस्थ अपर कलेक्टर लीना कोशम को सूरजपुर का नया जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है उक्ताशय का आदेश अवर सचिव छ0ग0 शासन सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी किया है।

Categorized in: