राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर-बलरामपुर – जिले में इन दिनों जिला सेनानी नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के तहत लोगों को आग से सुरक्षा हेतु जानकारी दी जा रही है। जहां आज जिला सेनानी नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन टीम के द्वारा शासकीय कॉलेज में छात्र छात्राओं को आग से बचाव को लेकर जानकारी दी गई। उन्होंने सभी को बताया कि आग लग जाए तो ज्यादा घबराने की जगह नही है बस उस आग से बहादुरी से सामना करने की जरूरत है। राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर उप निरीक्षक अखिलेश कुमार फायर पार्टी के द्वारा आज बलरामपुर के शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रोफेसर, विद्यार्थी के उपस्थिति में आग के प्रकार काबू पाने का तरीका तथा किन किन जगहों पर कौन-कौन से एक्सटिगुशर का उपयोग किया जा सकता है। इसके बारे में उपस्थित कॉलेज के प्रोफेसर प्राचार्य एवं विद्यार्थियों को बताया गया।

डरना मना है

उप निरीक्षक अखिलेश कुमार ने छात्र छात्राओं को बताया कि जब भी कभी कहीं आग लग जाती है तो बहुत लोग बहुत डर जाते हैं कई बार ऐसी स्थिति
में बच्चे भी डर जाते हैं लेकिन डरने की जरूरत नहीं है। अगर आपके सामने कभी आग लग जाए या आप कभी आग में फस जाए तो उस से डरे नहीं बल्कि बहादुरी से सामना करें।

हर आग पानी से नहीं बुझती

उन्होंने बताया कि हर आग पानी से नहीं बुझती आग लगने पर आग बुझाने के लिए हम सबसे पहले पानी ढूंढते हैं। लेकिन ध्यान देने की बात है कि हर आग पानी से नहीं बुझती है। पानी से वही आग बुझती है जो लकड़ी, कपड़ा, कागज और कोयले में लगी हो। अगर इलेक्ट्रिक बोर्ड पेट्रोल या किसी भी तरह का आयल गैस इत्यादि में आग लग जाती है तो भूलकर पानी ना डालें। संभव हो तो ऐसे आग पर रेत या कोई मोटा कपड़ा डाल दें।

ध्यान देने योग्य जरूरी बातें
आग लगने पर कभी भी पैनिक ना हो जोर-जोर से आगाज चिल्लाए ताकि बाकी लोगों का ध्यान भी आप पर आ जाए। हो सके तो तुरंत 101 या 112 नंबर पर कॉल करके फायर बिग्रेड पुलिस को भी जानकारी दें। अगर किसी बिल्डिंग में आग लगी हो तो वहां उतारने के लिए लिफ्ट की जगह हमेशा सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। दुबे से बचने के लिए रूमाल या किसी कपड़े को पहले पानी में गिला करें और फिर उससे मुंह और नाक को ढक ले। अगर पहने हुए कपड़े में आग लग जाए तो तुरंत जमीन पर लेट जाएं और रोल करते हुए इधर उधर लपटे या चादर लपेट दें। अगर किसी भी कमरे में फस जाए वहां बहुत ज्यादा दुआ हो तो कभी भी भागकर ना निकले झुक कर या जमीन में रहते हुए निकले धुआं ऊपर ज्यादा होता है नीचे कम होता है। आग से बचाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई इस अवसर पर जिला अग्निशमन अधिकारी एन.खलखो उप निरीक्षक अखिलेश कुमार फायरमैन श्रवण कुमार लकड़ा, वाहन चालक ऑपरेटर फ्रांसिस जेवियर, मेजर संजय पटेल, शिव प्रवेश दुबे धर्मजीत नेताम एवं कार्यालय के सभी जवान उपस्थित थे।

Categorized in: