राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर-बलरामपुर – सूर्य पेट्रोल पंप के सामने कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हुई भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बाइक और कार के परखच्चे उड़ गए एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई और एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हाईवे पेट्रोलिंग वाहन की मदद से जिला चिकित्सालय ले जाया गया घायल का इलाज जारी है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया घटना की जानकारी लगते ही तत्काल मौके पर यातायात प्रभारी राजेंद्र साहू अपनी टीम के साथ पहुंचे घटनास्थल पर घटना की जानकारी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार CG15DN7523 कार रामानुजगंज की और से तेज रफ्तार में बलरामपुर की ओर आ रहा था। सामने से आ रही बाइक को जोरदार ठोकर मार दी जिसमे बाइक सवार चितविश्रामपुर निवासी चंद्रदेव सिंह की मौत हो गई। वही बाइक सवार युवक को गंभीर चोट आई है जिसे जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है।

Categorized in: