अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। संसदीय सचिव सह सामरी विधायक चिंतामणि महराज ने मंगलवार को कुसमी विकासखंड के संकुल केंद्र कोरंधा, कुसमी एवं भूलसी संकुल केंद्र में जाकर नव प्रवेशित बच्चों को माथे में तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया साथ ही बच्चों को निःशुल्क गणवेश एवं पाठ्य सामाग्री प्रदान किया तथा नव प्रवेशित बच्चों एवं उनके पालकों को उन्हें शिक्षा का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

सर्वप्रथम इस अवसर पर चिंतामणि महाराज सहित , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी अध्यक्ष सह जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा, जनपद पंचायत अध्यक्ष हुमंत सिंह, नगर पंचायत कुसमी अध्यक्ष गोवर्धन राम, एल्डरमैन सुशील दुबे, महामंत्री सनाउल्लाह अंसारी सहित अन्य अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती की छायाचीत्र पर नारियल व पुष्प अर्पित किया तथा उपस्थित स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रगीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों के स्वागत में बालिकाओं द्वारा सांकृतिक संगीत प्रस्तुत किया।

इस दौरान विधायक चिंतामणि महराज के द्वारा विद्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संदेश वाचन कर सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि दो वर्ष से कोरोना का संकट एवं लॉकडाउन की विषम परिस्थिति के बाद आज शाला का नियमित रूप से संचालन प्रारम्भ हो रहा है. हमारे बच्चे अपना सर्वश्रेष्ठ मार्ग प्रशस्त करेंगे और विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेगे। शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर अधिक अंक लाने वाले छात्र व उनके परिजनों को पुरुस्कार देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उपस्थित विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया की दूरस्थ अंचल में जहा स्कूल बंद रहने की शिकायत रहती है वैसे स्कूलों में जाकर निरीक्षण करते हुए व्यवस्था सुधार की जिससे बच्चो की पढ़ाई समय पर हो सके। संस्कृति भाषा मे दोहा का उच्चारण कर बच्चों को गुरु तथा माता-पिता का महत्व बताया व स्कूली छात्रों निःशुल्क साईकल वितरित किया.

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी अध्यक्ष सह जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हरिश मिश्रा ने शाला प्रवेशी बच्चो को संबोधित करते हुए रोजाना समय पर स्कूल आने हेतु मार्गदर्शित किया. साथ ही उपस्थित शिक्षको को समय पर स्कूल जाकर बच्चो को पढ़ाने के लिए अपील की गई , जिससे दूर दराज आने वाले आदिवासी सुदूर अंचल के सभी बच्चो को शासन के नियमानुसार अच्छे ढंग से विद्यालय में अध्यापन कराया जा सके। श्री मिश्रा ने आगे कहा दो वर्ष का समय कोरोना महामारी में बीत गया जिसके चलते बहुत से विकास कार्य नही हो पाये है अब इस समय में सभी बिकास कार्य पूरा किया जाएगा। क्षेत्र के विधायक चिंतामणि महाराज क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते है कभी भी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो आप सभी विधायक जी से मिल कर अपनी समस्याओं का हल करा सकते है।

जनपद पंचायत अध्यक्ष कुसमी हुमंत सिंह ने उपस्थित सभी बच्चो को संबोधित करते हुए बच्चो को बधाई देते हुए उन्हें प्रतिदिन स्कूल पहुचने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम, बीडीसी शोषण खेस, विकास खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र यादव, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र परमार, सभी संकुल के संकुल प्रभारी, जनशिक्षक तथा शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सहित ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच व अभिभावक गण उपस्थित थें।

प्रोटोकॉल का पालन नही होने पर नाराज होकर आधे कार्यक्रम छोड़ कर चल गए विधायक

कुसमी कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर प्रोटोकाल के नियमों से हट कर कार्यक्रम की शुरुआत होने पर विधायक चिंतामणि महराज नाराज नजर आए उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुवे पूरे कार्यक्रम में शामिल न होकर तत्काल कुछ ही समय में कुसमी से भुलसी शाला प्रवेश उत्सव में शामिल होने निकल पड़े. इस बीच उन्हें उपस्थित शिक्षको द्वारा मानने की कोशिश बार-बार की गई. हालांकि विधायक ने इस पूरे मामलें में भुलसी के शाला प्रवेश उत्सव में मंच से ही उक्त घटना क्रम को साझा करते हुवे कहा कि जिन शिक्षक को नियमों के बारे में जानकारी नहीं हैं वे बच्चों का भविष्य कैसे बना सकते हैं। जिम्मेदार शिक्षक हमेशा जागरूक रहना होगा तभी बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल पाएगा.

Categorized in: