रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- लॉकडाउन के कारण छोटे होटल व्यवसाई, ठेला व्यवसाय एवं बसों के कर्मचारी, छोटे व्यवसाय बेरोजगार हो गए हैं कईयों के सामने आजीविका की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है जीवकोपार्जन के लिए ये लोग अब व्यवसाय बदलने को मजबूर हो गए हैं बस के कर्मचारी सब्जी बेचते देखे जा रहे, वही ठेला व्यवसाई एवं छोटे होटल व्यवसाई भी सब्जी व्यवसाय से जुड़ गए हैं। गौरतलब है कि क्षेत्र के सैकड़ों लोग ठेला व्यवसाय होटल व्यवसाय एवं बस के कर्मचारी के रूप में आजीविका चला रहे थे परंतु वैश्विक महामारी कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन में इन सभी का रोजी रोटी बंद हो गया। जिस कारण उन सबके सामने आजीविका की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है इन कार्यों से जुड़े सभी लोग अब धीरे-धीरे दूसरे कार्यों की ओर बढ़ रहे हैं जहां छोटे होटल व्यवसाई बस के कर्मचारी एवं ठेला व्यवसाइ तो अब सब्जी बेचते हाई स्कूल ग्राउंड में देखे जा सकते हैं। छोटे होटल व्यवसाई बस के कर्मचारियों एवं ठेला व्यवसाई लॉकडाउन खुलने का आसरा देखते देखते उनका सब्र भी जवाब देने लगा तो अब अपना धंधा बदलने को मजबूर है। ठेला में चाट गुपचुप बेचने वाले रंजीत बताते हैं कि लॉकडाउन के बाद मैं बेरोजगार हो गया था बहुत दिनों तक बैठा रहा फिर जाकर चाट गुपचुप की जगह फल बेचना शुरू किया हूं।

नो प्रॉफिट नो लॉस के सिद्धांत पर चल रहा है सब्जी व्यवसाय- सब्जी का रेट इतना गिर गया कि सब्जी व्यवसाय नो प्रॉफिट नो लॉस के सिद्धांत पर चल रहा है एक और चिलचिलाती धूप में बैठना एवम दूसरी और फायदा न होना सब्जी व्यवसाय से जुड़ कर भी लोगों को निराशा हाथ लग रही है।

चाय दुकान एवं फूल सजावट केंद्र की जगह खुल गया फल दुकान- लरंगसाय चौक के समीप नगर का प्रसिद्ध चाय दुकान एवं फल सजावट केंद्र प्रकाश चाय दुकान एवं फूल सजावट केंद्र है जहां दिनभर चाय पीने वालों की भीड़ लगी रहती थी परंतु लॉक डाउन के कारण प्रकाश मालाकार के द्वारा भी अपना व्यवसाय बदलते हुए फल का दुकान कर लिया गया। प्रकाश मालाकार ने बताया कि उसके सामने आजीविका की गंभीर समस्या खड़ी हो रही थी जिसके बाद उसने फल दुकान शुरू कर दिया।

Categorized in: