अंबिकापुर। जिले के अग्रसेन चौक से लेकर बिलासपुर चौक तक डेढ़ साल से निर्माणाधीन सड़क को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा धूल की होली खेल विरोध प्रदर्शन किया गया। अग्रेसन चौक से लेकर बिलासपुर चौक तक सड़क का पिछले डेढ़ साल से निर्माण किया जा रहा है। धूल के गुबार से मेडिकल कॉलेज के अस्पताल से लेकर स्थानीय लोग परेशान है। इधर भाजपा युवा मोर्चा के साथ कार्यकर्ताओ ने सड़क में पड़े धूल के साथ होली खेली और कहा की सबसे बड़ी बात यह है की प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व क्षेत्रीय विधायक टीएस सिंह देव के बंगले से गुजरने वाला सड़क नहीं बन पा रहा है तो समझा जा सकता है की जिले के और इलाको की सड़क का क्या हाल होगा। स्थानीय लोगो ने इस मार्ग का नाम धूलपुर रख दिया है। इस धूल भरी सड़क से अस्पताल आने-जाने वाले मरीज से लेकर स्थानीय लोग बहुत परेशान हैं।

Categorized in: