0 घर पहुंचकर जिला प्रशासन ने दिया योजना का लाभ

चन्चलेश श्रीवास्तव

सूरजपुर। मुख्यमंत्री की मंशानुरूप ग्रामीण परिवेश में आजीविका संवर्धन हेतु जिला प्रशासन कार्य कर रहा है।जनदर्शन एवं जन संवाद ग्रामीण विकास का एक सशक्त माध्यम बना है तो वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग की सक्षम योजना से जिले के कई घरों में नई रोशनी आई है। महिलाएं योजनाओ से लाभान्वित होकर आर्थिक रूप से सक्षम बन रही है। महिलाओ के लिए सक्षम योजना वरदान साबित हो रही है। जिले के ग्राम धरसेड़ी, बहेराडांड़, विकासखंड ओड़गी की किरण 28 वर्ष पति स्व. दागेन्द्र बरगाह सक्षम योजना से लाभ पाकर न केवल अपने परिवार का भरण पोषण कर रही हैं बल्कि कई ऐसी महिलाओं के लिए उदाहरण पेश कर रही हैं जो एकांकी जीवन बिताने को मजबूर हैं। किरण बताती हैं कि उनके परिवार में माता-पिता सास-ससुर, जेठ-जेठानी, देवर-देवरानी एवं उनके बच्चे और उसका बेटा रविन्द्र साथ में रहते है। रविन्द्र के.जी. 1 मे अंग्रेजी माध्यम स्कूल बहेराडांड़ मे पढ़ाई करता है। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है। बकरा व बकरी व्यवसाय एवं खेती से घर खर्च चलता है। किरण के पति 28 मई 2021 को कुंआ खोदाई का काम कर रहे थे। उसी समय अचानक मिटटी गिरने से दबकर मृत्यु हो गई। उसके बाद जिला प्रशासन की टीम कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, एसपी श्रीमती भावना गुप्ता, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रबेश सिसोदिया, परियोजना अधिकारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मुलाकात करने आए थे। उन्होंने मेरी समस्या को जाना और कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सक्षम योजना की जानकारी दी गई। जिसके पश्चात् आवेदन किया गया एवं तीसरे ही दिन स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए एक लाख का लोन प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन के सहयोग एवं सक्षम योजना के लाभ से बकरा एवं बकरीपालन का व्यवसाय प्रारम्भ किया जो अच्छा चल रहा है। वर्तमान में किसी प्रकार की कोई समस्या नही है परिवार में सभी खुश हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Categorized in: