अंबिकापुर। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने जारी आदेश में ग्राम डिगमा निवासी माखन 50 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले को संज्ञान में लेकर जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर ने सहायक कलेक्टर की अध्यक्षता में जांच टीम बनाकर एक हफ्ते के भीतर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। स्वजनो ने भू माफियाओं पर शराब में कुछ मिलाकर पिलाने का संदेह जताया था। मीडिया के माध्यम से सरगुजा कलेक्टर के संज्ञान में ख मामलाआयाथा। स्वजनो का आरोप है कि मृतक की 35 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री भू माफियाओं द्वारा कपटपूर्ण तरीके से कराई गई और शराब में जहर मिलाकर दिया गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सरगुजा कलेक्टर ने उक्त घटना की जांच हेतु सहायक कलेक्टर श्वेता सुमन की अध्यक्षता में एसडीएम प्रदीप साहू व एसडीओपी अखिलेश कौशिक को जिम्मेदारी सौंपी है।

Categorized in: