गिरजा ठाकुर
अंबिकापुर। नकली कैस्ट्रोल इंजिनआयल बिक्री के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से 164 नग नकली कैस्ट्रोल आयल पुलिस ने बरामद किया है।
कोतवाली टीआई ने बताया कि दिलीप कुमार पिता साहब प्रसाद (43) निवासी 12 एन साकेत नगर, बगहा बाबा रोड आजाद चौक रूस्तमपुर थाना रामगढ़ ताल जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश ने तीन फरवरी को कोतवाली टीआई और उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर जानकारी दी थी कि शहर में नकली कैस्ट्रोल आयल की बिक्री की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मौके पर एक पुलिस टीम सर्वप्रथम डा. सोनी के क्लिनिक के पास स्थित अंबिका साइकिल स्टोर पहुंची। यहां मौजूद सुफियान अहमद पिता नेयाज अहमद निवासी गद्दीपारा से पूछताछ के बाद पुलिस ने दुकान की तलाशी ली और नकली कैस्ट्रोल इंजन आयल 12 नग बरामद कर पुलिस टिम ने अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने सुफियान अहमद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इसी क्रम में पुलिस ने महामाया रोड में स्थित शुभ लाभ आटो सेल्स नामक दुकान में दबिश दी और दुकान संचालक मनीष अग्रवाल पिता सत्यनारायण अग्रवाल की मौजूदगी में दुकान की तलाशी लेकर गोदाम से कैस्ट्रोल एक्टिव का सात भरा हुआ पेटी व एक पेटी खुली हुई, 12 नग कैस्ट्रोल एक्टिव का बरामद किया। प्रत्येक पेटी में 20 नग कैस्ट्रोल था। यहां से कुल 152 नग नकली कैस्ट्रोल आयल बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपितों को अग्रिम पड़ताल के लिए न्यायिक रिमांड 18 फरवरी तक स्वीकृत कराने की तैयारी में है।

Categorized in: