0 जिला व मंडल पदाधिकारियों की हुई बैठक
0 आजीवन सहयोग निधि से 60 लाख रुपये एकत्रित करने का दिया गया लक्ष्य 
सूरजपुर। भाजपा जिला जिला पदाधिकारी ,मंडल अध्यक्ष व प्रभारियों की बैठक यहां भाजपा कार्यालय में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा,  जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल, रामकृपाल साहू की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बदौलत दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक दल है। कार्यकर्ता राज्य सरकार की नाकामियों के साथ साथ स्थानीय मुद्दों को भी जोरशोर से उठाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा ने आजीवन सहयोग निधि से जिले के कार्यकर्ताओं को 60 लाख रुपये एकत्रित करने का लक्ष्य दिया है। इस लक्ष्य को सब मिलकर पूरा करेंगे। जिलाध्यक्ष श्री अग्रवाल ने तीन माह में पार्टी गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने सरल पोर्टल, मन की बात ,माइक्रो डोनेशन के लिए पूरी गंभीरता से जुटने  कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। उन्होंने आजीवन सहयोग निधि के घर घर जाकर संग्रह करने की अपील की।  पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन गोयल, रामकृपाल साहू, सत्यनारायण सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुरली सोनी ने किया।

Categorized in: