अंबिकापुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा द्वारा तीन साल बीतने के बाद भी कांग्रेस पार्टी के द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में दिए गए 26 सूत्रीय मांग को पूरा नहीं करने व राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान वादाखिलाफी तथा धर्मांतरण के विरोध में काला झंडा दिखाकर विरोध जताया। वहीं लोकतांत्रिक तरीके से भाजयुमो के द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को रोकने बल प्रयोग करते हुए पुलिस ने भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू तथा अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। इसी तारतम्य में अंबिकापुर में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष व भाजयुमो कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। तोमर ने कहा लोकतंत्र में विरोध का सबको अधिकार है किंतु कांग्रेस की भूपेश सरकार के इशारे पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की रात में घर से गिरफ्तारी, रायपुर जाने वाले कार्यकर्ताओ को रास्ते में रोकना निंदनीय है। पुतला दहन में जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, महामंत्री संजीव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष शानू कश्यप, वीर सोनी, राहुल गुप्ता, हर्ष जायसवाल, धीरज सिंह,विनाल गुप्ता,अनुराग शुक्ला, अमित पांडेय, गोलू यादव, दिग्विजय सिंह, राहुल तिवारी, रोहित सिंह, अनिरुद्ध मिश्रा, रोहित कुशवाहा, सूरज नामदेव, सक्षम गुप्ता, परमेश मिश्रा, रामभरोस सिंह, प्रर्यांसु गुप्ता, नगर अध्यक्ष निशांत सिंह, महामंत्री दीपक यादव, रवि सोनी, सौरभ मिश्रा, मोंटी यादव, प्रितेश दुबे, मनीष दुबे, रजनीश सिंह, अभिजीत पांडे , विष्णु पांडेय, सरदार अमन दीप, दीपू पांडेय, विक्की यादव, रोनी मिश्रा, परमेश मिश्रा, अमन सरदार सहित अन्य उपस्थित थे।

Categorized in: