साइकिल सवार ग्रामीण की संदेहास्पद मौत
अंबिकापुर। सूरजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कमलपुर, कोटमी निवासी बालसाय की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत का कारण सड़क हादसा है या वह स्वयं अनियंत्रित होकर गिरा यह अस्पष्ट है। स्वजन मोटरसाइकिल से हादसे का संकेत दे रहे हैं। हालांकि मौत मोटरसाइकिल की ठोकर से आई चोंट की वजह से ही हुई है, इसका कोई प्रत्यक्षदर्शी अभी तक सामने नहीं आया है। वाक्या कुछ इस प्रकार है।
जानकारी के मुताबिक बालसाय पिता रामपाल (32) बीते 27 जनवरी की शाम साइकिल से आते वक्त घर से लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पर सड़क में गिरा था, इसकी जानकारी स्वजनों को मिली और वे उसे घर लेकर आ गए। घर आने के बाद बालसाय पड़ोसियों के साथ आग ताप रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले महेंदर की नजर कान से निकल रहे खून पर गई और वह उससे पूछा खून कैसे निकल रहा है तो उसने गिर गया था कहते हुए कान को छूकर देखा तो काफी खून निकल रहा था। स्वजन उसे जिला अस्पताल सूरजपुर लेकर गए, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर करने पर उसे राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर लेकर पहुंचे। शनिवार की अलसुबह दो बजे चिकित्सक ने उसे भर्ती करवाया। इलाज के बीच तीन घण्टे के अंतराल में सुबह पांच बजे उसकी मौत हो गई। स्वजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक गांव में चल रहे रोजगार गारंटी के काम को देखकर वापस आ रहा था। मृतक के पिता के द्वारा सूरजपुर अस्पताल में भर्ती के दौरान अज्ञात मोटरसाइकिल सवार द्वारा ठोकर मारने की संभावना व्यक्त की गई है। पुलिस सहायता केंद्र अंबिकापुर की पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Categorized in: