गुरुचहवा सड़क सहित नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए रखी आधारशिला

मनेंद्रगढ़ ! मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने शुक्रवार को हसदेव पुल से गुरुचहवा होते हुए पाराडोल तिराहा तक सड़क एवं नगरपालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखकर करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया ! विधायक मनेंद्रगढ़ डॉ. विनय जायसवाल ने छ.ग. लोक निर्माण विभाग द्वारा लेदरी हसदेव पुल से गुरुचहवा होते हुए पाराडोल तिराहा तक लागत राशि 325.00 लाख रुपए की राशि से बनने वाले पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया! इसी के साथ लंबे समय से चली आ रही सड़क निर्माण की मांग पूरी हो गई !
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उषा सिंह करियाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. विनय शंकर सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष राजेश शर्मा. विधायक प्रतिनिधि बलबीर सिंह, पराडोल सरपंच अभिराज सिंह, सरपंच बंजी श्रीमती सुमित्रा पति सुखदेव सिंह सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे! उसके बाद विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने छ.ग. लोक निर्माण विभाग द्वारा झगरा खाण्ड के तेंदुडांड मार्ग निर्माण हेतु लागत राशि 251.00 लाख रुपए की राशि से बनने वाले पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया! इसके पश्चात
मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने नगर पालिक परिषद मनेंद्रगढ़. में निर्माण होने वाले लगभग 2. करोड़ 57 लाख रुपए के विकास कार्यो का भूमिपूजन कर शहर विकास हेतु विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखी! इस दौरान मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, नगर पालिका उपध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, नगर पंचायत झगडाखा॑ड अध्यक्ष रजनीश पाण्डेय, उपध्यक्ष सत्तार अली, ब्लाक अध्यक्ष राजेश शर्मा. नगर पालिका अधिकारी इसहाक खान, विधायक प्रतिनिधि बलबीर सिंह, वरिष्ठ महिला नेत्री इंद्रा से॑गर, पार्षद श्याम सुंदर पोद्दार नागेंद्र जायसवाल अजय जयसवाल आदित्य राज डेविड जमील शाह सांसद प्रतिनिधि राजकुमार जैन सुरेंद्र सिंह मखीजा सहित अन्य पार्षद, गणमान्य जन एवं नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी के साथ शहर के सफाई कर्मचारी महिला मित्र उपस्थित रहे सभी ने इस बड़े सौगात में अपनी ख़ुशी जाहिर की । विधायक डॉ विनय जायसवाल ने नगर पालिका मनेंद्रगढ़ की समस्त स्वच्छता दीदीयो व स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर गण का सम्मान किया।

Categorized in: